Skip to main content

Posts

' Corona threat in the country;

  देश में कोरोना का खतरा: मनसुख मांडविया आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे , नई गाइडलाइंस हो सकती हैं जारी भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , मीटिंग में कोरोना के नए वैरिएंट से लड़ने के लिए नया प्लान बनाने पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही नई गाइडलाइंस भी जारी हो सकती हैं। इससे पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) के डॉक्टर अनिल गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत में लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी। IMA के मुताबिक , चीन की तुलना में भारत के लोगों की इम्यूनिटी ज्यादा स्ट्रॉन्ग है। भारत की 95% आबादी में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है , ऐसे में देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। कोरोना से जुड़े अपडेट्स... ·          तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है , लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही लोगों से बूस्टर डोज लेने की अपील है। ·  ...

नेतन्याहू II

  इजराइल में छठवीं बार PM बनेंगे नेतन्याहू डेडलाइन खत्म होने के 10 मिनट पहले गठबंधन का ऐलान , अब तक की सबसे कट्टरपंथी सरकार बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल की 37 वीं सरकार में प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बुधवार देर रात डेडलाइन खत्म होने के महज 10 मिनट पहले उन्होंने राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को फोन किया और सरकार बनाने की दावेदारी पेश की। इसके बाद ट्वीट किया। कहा- सारी चीजें मैनेज हो गई हैं। इजराइल में गठबंधन सरकारों का ही दौर ज्यादा रहा है। इस बार भी नेतन्याहू 6 दलों की सरकार की कमान संभालने जा रहे हैं। इसे इजराइली इतिहास की अब तक की सबसे कट्टरपंथी सरकार बताया जा रहा है। नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते रहे हैं और इलेक्शन कैंपेन में उन्होंने भारत-इजराइल रिश्तों और मोदी का कई बार जिक्र भी किया था। एक साल बाद ही सत्ता में वापसी ·          नेतन्याहू को संसद में बहुमत खोने की वजह से पिछले साल इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद 1 नवंबर को चुनाव हुए और नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। हालांकि , उसके प...