साइबर क्राइम: मोदी 2000 रुपए खाते में डालेंगे, बोलकर लिए फिंगर प्रिंटजनता के बैंक खाते खुद चलाते फिर झांसा देकर करते ठगी
साइबर क्राइम: मोदी 2000 रुपए खाते में डालेंगे, बोलकर लिए फिंगर प्रिंटजनता के बैंक खाते खुद चलाते फिर झांसा देकर करते ठगी
आरोपी
गांव के 15 लोगों को बनकोड़ा गांव के पोस्ट ऑफिस ले जाने
की बात कहते हुए एक इ-मित्र की दुकान पर ले गए और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी 2000 रुपए खाते में डालेंगे, इसलिए
आधार कार्ड के लिए फिंगर प्रिंट दें। इसके साथ ही 15 लोगों के नाम नई सिम लेकर
इसे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 15 ही खातों से लिंक कर दिया।
इसके बाद आरोपी खातेदार बनकर खाते को ऑनलाइन ऑपरेट करने लगे। वे विभिन्न ऐप के
जरिए लोगों को युवतियां उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करते थे। इस राशि को वे
पीड़ितों के डाकघर वाले खाते में मंगवाते। आरोपी पीड़ितों की सरकार की विभिन्न
फ्लैगशिप योजनाओं की भी राशि हड़प लेते थे।
ऑनलाइन शॉपिंग भी...
ठगी
के बाद आरोपी आम लोगों के खाते से ऑनलाइन अपने खातों में राशि ट्रांसफर कर देते।
बिना सीसीटीवी वाले एटीएम पर जाकर राशि निकलवा लेते और ऑनलाइन शॉपिंग कर मौज भी
करते थे।
15 लोगों के नाम पर सिम कार्ड करवाए जारी, आधार लिंक कर खातों को करने लगे ऑपरेट
डूंगरपुर. आरोपियों
ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना के तहत 15 लोगों पोस्ट पेमेंट बैंक
खातों को पहले नई सिम लेकर आधार नंबर से लिंक कर दिए। फिर खुद ही खाते ऑपरेट कर
अश्लील साइटों का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने फरवरी 2022 में
मिली शिकायत पर अनुसंधान कर गिरोह पकड़ा, जिसमें अधिकतर युवा हैं। इन
युवाओं ने 15 लोगों के नाम सिमें खरीदकर आधार से लिंक
कराते ही अपने पास रख लीं। इसके बाद आरोपी झांसा देकर ठगी करते जिसका पैसा इन
लोगों के खाते में आता और बाद में ये राशि अपने खातों में ट्रासफर करवा देते।
10 माह
पहले दोवड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले लोगों ने उनके साथ
धोखाधड़ी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने दस महीने बाद गुरुवार रात को पूरे मामले
का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने बताया कि गिरफ्तार सरोदा निवासी
शंकरलाल (32), भचड़िया साबला निवासी राजेन्द्र (24) खलील
निवासी हसमुख (22), गड़ा एकलिंगनाथ आसपुर निवासी सतीश (20), लपनिया
आसपुर निवासी कान्तिलाल (40) व लपनिया निवासी कालूराम (27) है।
पुलिस बैंकों से पूरी जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंची।